उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में न्यू ईयर पार्टी में न्यूड डांस:कॉलेज की 4 लड़कियां 40 हजार में, स्टिंग में दलाल ने 25 के फोटो-वीडियो भेजे

25 लड़कियों के फोटो आपको वॉट्सऐप कर दिए हैं। देखकर पसंद कर लीजिए… 4 लड़कियों के 40 हजार रुपए लगेंगे। 2 लड़कियां न्यूड डांस करेंगी और 2 फुल सर्विस (सेक्स) देंगी। जो फुल सर्विस देंगी…उनका अलग से 5 हजार रुपए एक शॉट का चार्ज लगेगा…।

2026 के वेलकम के लिए यूपी में न्यूड डांस पार्टियों की इस तरह से डील की जा रही। दलाल दिल्ली की कॉलेज गर्ल्स, इंडियन से लेकर नेपाली-रशियन तक उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। 20 से 24 साल की ये लड़कियां न केवल पूरी रात न्यूड डांस कर रहीं, बल्कि फुल सर्विस भी दे रही हैं।

न्यू ईयर पर डर्टी सेलिब्रेशन के लिए लड़कियां कहां से आ रहीं? इनके एजेंट्स कौन हैं? रेट क्या हैं? किन जगहों पर और कैसे लोग इनकी बुकिंग कर रहे?

दलाल नीलेश ने 25 लड़कियों की ये तस्वीरें वॉट्सऐप पर भेजी।

चंद मिनटों में भेज दी 25 लड़कियों की तस्वीर बातचीत के दौरान ही दलाल नीलेश ने हमें 25 लड़कियों की फोटो भेज दी। फिर खुद फोन कर कहा कि मैंने आपको लड़कियों की फोटो सेंड कर दी है। आप इनमें से सिलेक्ट करके फाइनली मुझे बताओ। कुछ देर बीतने के बाद दलाल नीलेश हमें कॉल पर कॉल करने लगा। फिर हमारी टीम ने दलाल नीलेश को कॉल बैक किया और आगे की बातचीत की। हमने रशियन लड़कियों की डिमांड की।

न्यू ईयर पार्टी के लिए नेपाल से आई 5 करोड़ की चरस न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान न्यूड डांस पार्टियों के साथ ही शराब और सूखे नशे की डिमांड रहती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 30 दिसंबर को कानपुर रेलवे स्टेशन पर RPF और NCB की टीम ने 5 करोड़ से अधिक की 10 किलो चरस पकड़ी। टीम ने 2 तस्करों को भी अरेस्ट किया था। इनमें एक नेपाल का और दूसरी महिला तस्कर बिहार की रहने वाली है।

क्या होती है न्यूड पार्टी न्यूड पार्टी का मतलब है, ऐसी पार्टी जहां मौजूद सभी लोग कोई भी कपड़े नहीं पहनते। ये लोग निर्वस्त्र होकर उस जगह पर टाइम बिताते हैं, जिसमें कई तरह की एक्टिविटी होती हैं।

क्या न्यूड पार्टी अपराध है? सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट आयुष शुक्ला ने बताया- भारत में न्यूड पार्टी के लिए कोई सीधा कानून नहीं है। लेकिन, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294 (सार्वजनिक अश्लीलता) और अन्य संबंधित कानून, जैसे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धाराएं (यदि ऑनलाइन शेयरिंग हो) लागू हो सकती हैं। अगर पार्टी पूरी तरह प्राइवेट है और कोई गैरकानूनी गतिविधि नहीं हो रही, तो सीधे तौर पर इसे अवैध नहीं कह सकते। लेकिन, अगर यह सार्वजनिक स्थान पर हो या अश्लीलता का प्रदर्शन हो तो यह अपराध है।

नीलेश से बातचीत में साफ हो गया कि न्यू ईयर पार्टी के लिए लड़कियां सप्लाई की जा रही हैं। अब हमें यह जानना था कि ये लड़कियां कहां से आती हैं? इसके जवाब के लिए जब हमने नीलेश से आगे बातचीत की तो उसने दिल्ली और नेपाल की गर्ल्स सप्लाई का दावा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button