उत्तर प्रदेश

प्रेमानंदजी नए साल पर यमुना किनारे पहुंचे:बांके बिहारी में एक किमी लंबी लाइन, देवरिया DM ने गाया…तुम देना साथ मेरा

नए साल में यूपी जश्न में डूबा है। रातभर पार्टी हुई। लोगों ने जमकर डांस किया। गाना गाया। सुबह से होते ही लोग मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। वृंदावन में बांके बिहारी में भक्तों की एक किमी लंबी लाइन लगी है। अयोध्या में राम मंदिर-हनुमानगढ़ी में 11 बजे तक 2 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ में भी आधी रात से 2 किमी लंबी लाइन लगी है।

कड़ाके की ठंड के बीच वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा में लोगों ने गंगा-यमुना में स्नान किया। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज यमुना किनारे पहुंचे। भक्तों ने उनके स्वागत में फूल बिछा दिए। महाराज की एक झलक पाने के लिए करीब 50 हजार लोग जुटे। मथुरा में बांके बिहारी दर्शन के लिए लोगों को 3 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

मंदिरों में भीड़ को देखते हुए शहरों से ही बाहर वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। इस वजह से 2-3 KM लंबा जाम देखने को मिल रहा है। हर रास्ते पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें दिख रही हैं। लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। डायवर्जन की वजह से कई जगह विवाद की स्थिति भी बनी।

इससे पहले देर रात तक जश्न मना। होटल, क्लब, मॉल और रेस्टोरेंट हाउसफुल रहे। गोरखपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने परफॉर्म किया। कानपुर के गैंजेस क्लब में रशियन डांसर ने बेली डांस किया। देवरिया में डीएम दिव्या मित्तल ने ‘जब कोई मुश्किल पड़ जाए, तुम देना साथ मेरा…’ गाना गया।

तस्वीरें देखिए…

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने न्यू ईयर पर यमुना किनारे सौभरि वन में भक्तों को दिए दर्शन।

काशी विश्वनाथ में सुबह से ही बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही।

अयोध्या मं हनुमानगढ़ी में भक्तों का सैलाब उमड़ा। दर्शन के लिए 2 KM लंबी लाइनें लगी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button