जमशेदपुरझारखंड

​​​​​​​जमशेदपुर में सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत:होटल में खाने के लिए बाइक से जा रहे थे दोनों, रेलवे फाटक के पास डंपर ने मारा टक्कर

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर-7 निवासी कृष (19) और अभय (26) के रूप में हुई है।

अभय के पिता शिव मुनि सिंह ने बताया कि बेटा अपने दोस्त कृष के साथ खाना खाने के लिए स्टेशन की ओर जा रहा था। दोनों एक बाइक पर सवार थे। वहीं, उनके दो और दोस्त दूसरी बाइक से जा रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

तेज रफ्तार डंपर ने अभय की बाइक को टक्कर मार दी

इसी बीच जुगसलाई रेलवे फाटक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने अभय की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोकाकुल मृतक के परिजन और दोस्त।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जुगसलाई थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान अभय और कृष को मृत घोषित कर दिया।

मृतक अभय और कृष की फाइल फोटो। (बाएं से दाएं)

अभय इकलौता बेटा था

इधर, घटना की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button