‘पंकज चौधरी की कृपादृष्टि देश के खजाने पर’:जेपी नड्डा के सामने बोले ब्रजेश पाठक- लखनऊ और KGMU पर भी कृपा कीजिए
लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूपी बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी से कहा- आपकी कृपादृष्टि देश के खजाने पर है। वही कृपा लखनऊ और KGMU पर भी कीजिए। यह बात उन्होंने KGMU के 21वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने कही।
दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी के एडवाइजरी काउंसिल के चेयरपर्सन प्रो. अजय सूद को मानद उपाधि दी गई। समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद हैं। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कर रही हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे हैं।

कुल 2432 स्टूडेंट्स को डिग्री मिली
समारोह में कुल 2431 स्टूडेंट्स को ऑनलाइन डिग्री दी गई। इनमें 81 मेधावियों को मेडल और अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें 48 छात्राएं और 33 छात्र हैं। समारोह में 100 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर, 2 बुक प्राइज, 3 कैश प्राइज और 7 को सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर मिलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में KGMU परिसर को पोस्टर-बैनर-होर्डिंग से पाट दिया गया।
वाइस चांसलर डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीजी, आपकी पहल से ऑर्गन ट्रांसप्लांट में जागरूकता आई है। इसके चलते 2024 में कुल 18 हजार 900 ट्रांसप्लांट हुए हैं। फिलहाल, यहां 62 डिपार्टमेंट हैं। इनमें 53 मेडिकल, 9 डेंटल विभाग हैं। 540 UG, 677 PG की सीट हैं। 4250 बेड है। रोज 8 से 10 हजार मरीज OPD में आते हैं। इसके अलावा 500 मरीज रोज ट्रॉमा सेंटर में आते हैं। इस तरह से यह एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल भी है।



