उत्तर प्रदेश

झांसी में तार फेंसिंग में फंसा हाइना, VIDEO:गुस्से में पेड़ चबा गया, डर के कारण लोग पास में नहीं गए, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

झांसी में खेत किनारे लगाई गई तार फेंसिंग में एक हाइना (लकड़बग्घा) फंस गया। - Dainik Bhaskar

झांसी में खेत किनारे लगाई गई तार फेंसिंग में एक हाइना (लकड़बग्घा) फंस गया। तार में पैर कसने से वो 3 घंटे तक छटपटाता रहा। गुस्से में एक पेड को चबा गया। जब लोग पास में पहुंचे तो हाइना ने अटैक कर दिया। इसके बाद डर के कारण ग्रामीण 50 मीटर दूर खड़े रहे।

हाइना का गुस्सा देखकर किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर हाइना को जंगल में छोड़ दिया। तार में फंसे हाइना का वीडियो सामने आया है। पूरा मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कंजा गांव का है।

हाइना को उछल कूद करते देखकर लोग 50 मीटर दूर खड़े रहे।

हाइना देखकर सहम गया किसान

झांसी रेंजर कृष्णपाल द्विवेदी ने बताया- कंजा गांव के पास जंगल है। जहां से एक हाइना खेतों की तरफ आ गया। शुक्रवार को वह खेत किनारे लगे तार फेंसिंग में फंस गया। तार हाइना के पैर में कस गया, इससे हाइना भाग नहीं पाया और छटपटाने लगा। शाम को एक किसान खेत से घर लौट रहा था।

तभी उसकी नजर हाइना पर पड़ी। वो हाइना को देखकर सहम उठा और भागने लगा। तभी उसे नजर आया कि हाइना तार में फंसा है। वो गांव गया और ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंचा। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन विभाग की टीम को सूचना दी।

सीढ़ी से दबाकर निकाला

रेंजर कृष्णपाल द्विवेदी ने बताया- सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हाइना गुस्से में था। इसलिए सभी को दूर हटाया गया। इसके बाद सीढ़ी से हाइना को दबाकर तार को काटा गया। इसके बाद हाइना को जंगल में छोड़ दिया गया।

हाइना खतरनाक जानवरों में शामिल है। ये लोगों पर अटैक कर देता है। ग्रामीणों ने बताया कि हाइना नजर आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button