झारखंड

जामताड़ा में वृद्ध का शव तालाब से मिला:13 दिसंबर से थे लापता, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय (एसडीओ) तालाब में शुक्रवार सुबह एक 80 वर्षीय वृद्ध का शव उपलाता मिला। बच्चों ने शौच के लिए जाते समय शव देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। बाद में शव की पहचान दुलाई मांझी (80) के रूप में की गई।

परिजनों के अनुसार, दुलाई मांझी बीते 13 तारीख से लापता थे। उनकी तलाश जामताड़ा, करमाटांड़, आसनसोल और आसपास के इलाकों में की गई थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 14 तारीख को जामताड़ा सदर थाना में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्रतिदिन सुबह करीब 4:30 बजे बाल्टी लेकर घर से निकलते थे

मृतक के भतीजे अरूप मांझी ने बताया कि दुलाई मांझी प्रतिदिन सुबह करीब 4:30 बजे बाल्टी लेकर घर से निकलते थे और आमतौर पर सुबह 7 बजे तक लौट आते थे। हालांकि, उस दिन वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तालाब और आसपास की झाड़ियों में भी उनकी खोजबीन की थी।

शुक्रवार सुबह तालाब में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वे घटना से काफी दुखी थे। फिलहाल, परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका या आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button