उत्तर प्रदेशताजा खबर

यूपी में भीषण ठंड, कानपुर में गायों को कोट पहनाया:40 जिलों में कोहरा, 8 में स्कूल बंद; ट्रेन और फ्लाइटें लेट

यूपी में अब कोल्ड वेव चल रही है। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली समेत 40 जिलों में कोहरा छाया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गाड़ियां रेंगती नजर आईं। ओस की बूंदें बारिश जैसी पड़ रही हैं।

सर्द हवाओं से शिमला-मसूरी जैसा फील आ रहा है। बाइक चलाने पर हाथ सुन्न हो जा रहे हैं। ट्रेन और फ्लाइटें लेट चल रही हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट से 8 और लखनऊ से 14 फ्लाइटें लेट हैं। काशी में 9 और लखनऊ में 4 फ्लाइटें कैंसिल हैं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 38 और अयोध्या रेलवे स्टेशन पर 10 ट्रेनें 2 से 4 घंटे की देरी से पहुंचीं।

कानपुर में पहली बार ठंड से बचाने के लिए गोशालाओं में गोवंश को काउ-कोट पहनाया गया है। दिन और रात में अलाव जलाए जा रहे हैं। सरकार भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है।

बरेली, कानपुर, कासगंज, औरैया और जौनपुर में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कानपुर देहात, आगरा, फर्रुखाबाद और संभल 12वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। कक्षा 12 तक के स्कूलों में सुबह 9 बजे से पढ़ाई शुरू होगी।

गुरुवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 7°C रिकॉर्ड किया गया। 8°C तापमान के साथ लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन आलू, दलहन और मटर के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। 20 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है। अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।

QuoteImage

मौसम की तस्वीरें देखिए-

बुलंदशहर में ओस इतनी पड़ रही है कि सड़कें भीग गईं।

 

 

बरेली में भी घना कोहरा छाया है। कड़ाके की ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button