उत्तर प्रदेश

यूपी में किराया मांगने पर इंजीनियर की पत्नी की हत्या:पति-पत्नी ने टुकड़े कर लाश बेड में छिपाई; कुकर से पीटा, दुपट्‌टे से गला घोंटा

गाजियाबाद में पति-पत्नी ने मिलकर फ्लैट मालकिन की हत्या कर दी। 6 महीने का बकाया किराया मांगने पहुंची दीपशिखा को देखकर किराएदार बौखला गए। उन्हें अंदर बुलाकर कुकर से हमला कर दिया। खूब मारा-पीटा। फिर दुपट्‌टे से गला घोंटकर मार डाला।

लाश को ठिकाने लगाने के लिए दीपशिखा को चाकू से काटा डाला। छोटे-छोटे टुकड़े करके लाश को सूटकेस में पैक किया और बेड बॉक्स में छिपा दिया। काफी देर तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चला तो सोसाइटी का CCTV चेक किया।

इसमें महिला किराएदार के फ्लैट में जाते हुए दिखाई दी, लेकिन बाहर नहीं आई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने किराएदारों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पति-पत्नी ने जुर्म कबूल कर दिया। उनकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया। शव देखते ही परिजन रोने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

पुलिस के मुताबिक, उमेश शर्मा हरियाणा के फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी दीपशिखा शर्मा (40) हाउसवाइफ थीं। आरोपियों ने 5 दिन पहले ही हत्या की प्लानिंग की थी। लाश को सूटकेस में भरकर देर रात नदी में बहाने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही दोनों पकड़े गए। घटना 17 दिसंबर को राजनगर एक्सटेंशन में हुई।

पहले 2 तस्वीरें देख लीजिए…

आरोपियों ने महिला की हत्या कर लाश के टुकड़े किए। उसे सूटकेस में भरकर बेड में छिपा दिया।

आरोपी अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति फ्लैट में किराए पर रहते थे। दोनों ने 6 महीने से रेंट नहीं दिया था।

अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरा मामला…

  • किराए पर दिया था फ्लैट: उमेश शर्मा, पत्नी दीपशिखा के साथ सिहानी गेट इलाके में रहते हैं। यहां से करीब 1 किलोमीटर दूर औरा चिमेरा सोसाइटी (Aura Chimera Socity) में उनका एक और फ्लैट है। उन्होंने इसे अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को जुलाई 2025 में किराए पर दिया था।
  • किराया मांगने गई थी: परिजन के मुताबिक, 6 महीने से फ्लैट का किराया बकाया था। 17 दिसंबर की शाम को दीपशिखा घर पर बताकर किराया मांगने के लिए औरा चिमेरा सोसाइटी गईं। रात 11:20 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजते हुए बिल्डिंग में पहुंचे।
  • CCTV चेक किए: बिल्डिंग के लोगों से दीपशिखा के बारे में पूछताछ की। कहीं से कुछ पता नहीं चला तो गार्ड रूम से CCTV चेक किए। वीडियो में दीपशिखा अजय गुप्ता के फ्लैट में जाते दिखाई दीं। इसके बाद CCTV में उनके बाहर आने की कोई फुटेज नहीं थी।
  • भागने की कोशिश की, पकड़े गए: परिवार को शक हुआ तो वे सीधे फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। फिर दरवाजा खुला। भीड़ देखकर अजय और उसकी पत्नी भागने लगे। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस ने अजय गुप्ता के कमरे की तलाशी ली। लेकिन शव नहीं मिला, फिर दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शव को बेड में छिपाया है।

ये वो फ्लैट है। जिसे दीपशिखा के पति ने रेंट पर दिया था। यही पर वारदात को अंजाम दिया गया।

अब आरोपियों का पूरा कबूलनामा पढ़िए

  1. आरोपियों ने पूछताछ में बताया- 18,000 रुपए महीने पर किराए पर फ्लैट लिया था। जून 2025 से किराया नहीं दिया गया। करीब 6 महीने का किराया बाकी था। मकान मालकिन बार-बार पैसे मांग रही थी। किराए देने के लिए के पैसे नहीं थे। इसलिए 5 दिन पहले मकान मालकिन को मारने की प्लानिंग की थी।
  2. आरोपियों ने बताया- हमने मकान मालकिन को कमरे में बंद कर दिया। चिल्लाने पर सिर पर कुकर से ताबड़तोड़ वार किए। फिर गला दिया। महिला की मौत होने पर लाश को लाल सूटकेस में भर दिया। सूटकेस से लाश को गंग नहर मुरादनगर में फेंकने का प्लान था। रात में हम भागना चाहते थे, लेकिन उसके पहले ही पकड़े गए।
ये तस्वीर औरा चिमेरा सोसाइटी की है। इसी बिल्डिंग में उमेश शर्मा ने फ्लैट किराए पर दे रखा था।

पुलिस बोली- मामले की कर रहे जांच एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे के मुताबिक, 17 दिसंबर की रात को PRV पर एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि उमेश शर्मा की पत्नी दीपशिखा शर्मा पिछले 6 महीने से अपने एक फ्लैट का किराया मांग रही थी। किराएदार और उनकी पत्नी किराया लगातार टाल-मटोल कर रहे थे।

उन्होंने बताया- 17 दिसंबर को दीपशिखा किराया मांगने गई थीं। जब रात तक घर नहीं लौटीं तो डायल 112 पर शिकायत की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शक के आधार पर आरोपी किराएदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर फ्लैट के अंदर बेड से लाल सूटकेस से महिला का बरामद कर लिया। मामले में छानबीन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button