उत्तर प्रदेशलखनऊ
लखनऊ में कोहरे ने बिगाड़ा IND-SA का खेल, VIDEO:फैंस बोले- मजा नहीं आया; अखिलेश ने लिखा- यह फॉग नहीं, स्मॉग है


लखनऊ में कोहरे के चलते भारत और साउथ अफ्रीका का टी-20 मैच नहीं हो पाया। सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर शंख लेकर आए थे। उन्होंने इंडिया की जीत के लिए शंखनाद किया। साधु-संत भी मैच देखने पहुंचे थे, लेकिन कोहरे ने मजा किरकिरा कर दिया।
अंपायर्स ने 6 बार ग्राउंड कंडीशन का मुआयना किया, मगर साढ़े 9 बजे तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया। नेपाल से आए शशांक मिश्रा ने कहा- बहुत दूर से मैच देखने आया था, लेकिन अब बहुत बुरा लग रहा। वहीं, अखिलेश यादव ने लिखा- दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है। इसकी वजह कोहरा या फॉग नहीं, स्मॉग है।