प्रयागराज

यूपी में शीतलहर-कोहरा, 50 ट्रेनें लेट, फ्लाइटें कैंसिल:स्कूलों का समय बदला, पाकिस्तान से आ रहीं सर्द हवाओं से गलन बढ़ी; पारा 6°C

यूपी में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। आज प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या सहित 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। पाकिस्तान के रास्ते आ रही नमी और ठंडी हवाओं (पश्चिमी विक्षोभ) ने ठिठुरन बढ़ा दी। बरेली में ठंड ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्कूल 20 दिसंबर तक बंद कर दिए गए।

बुधवार की बात करें तो प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ समेत 50 जिलों में घने कोहरा छाया रहा। इकाना स्टेडियम में होने वाला भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मैच रद्द कर दिया गया।

इस दौरान हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। 7 फ्लाइट्स लेट हुईं। एक रद्द करनी पड़ी, जबकि एक अन्य को डायवर्ट करना पड़ा। गोरखपुर एयरपोर्ट से भी 6 फ्लाइटें लेट उड़ीं। वाराणसी में 15 फरवरी तक 10 विमानों को रद्द कर दिया गया। 42 फ्लाइट्स को रीशेड्यूल किया गया। अब एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 7:35, जबकि अंतिम फ्लाइट रात्रि 9:45 बजे उड़ान भरेगी।

खराब विजिबिलिटी की वजह से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और इटावा समेत कई स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। वहीं, स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। आज से सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी और देवरिया समेत ज्यादातर जिलों में कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। वहीं, लखनऊ में कक्षा 12 तक के स्कूलों में सुबह 9 बजे से पढ़ाई शुरू होगी।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात और ऊपरी हवा के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। 20 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है। अगले 4 दिन पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा।

QuoteImage

मौसम की तस्वीरें देखिए-

लखनऊ में बुधवार को कोहरा छाया रहा। पूरे दिन विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर के बीच रही।

प्रयागराज में तड़के से ही घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 30 मीटर तक सिमट गई है। सुबह के वक्त सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया।

गोरखपुर में ठंड के चलते ठिठुरन बढ़ गई। इस दौरान लोग अलाव का सहारा लेते रहे।

3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • 18 दिसंबर – पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कोहरा रहेगा। दृश्यता 100 मीटर तक रह सकती है। सर्द हवाओं से गलन बरकरार रहेगी।
  • 19 दिसंबर – पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा पड़ सकता है। पूर्वी यूपी में भीषण कोहरा देखने को मिल सकता है। दृश्यता शून्य से 100 मी. तक रह सकती है।
  • 20 दिसंबर- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कोहरा रहेगा। दृश्यता 0 से 100 मीटर तक रह सकती है। कहीं-कही पर बादल भी देखने को मिल सकते हैं।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button