झारखंड

पूर्वी सिंहभूम में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या:प्रेमी ने मर्डर के बाद खुद भी फांसी लगा दी जान, मरने से पहले वीडियो किया जारी

पूर्वी सिंहभूम स्थित पोटका थाना क्षेत्र में बीच सड़क एक महिला चौकीदार के प्रेमी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार को सिदगी मुख्य सड़क पर हुई और महिला का शव खून से लथपथ रोड पर पड़ा मिला।

इधर, प्रेमी घटना के बाद अपने गांव लौटा और पेड़ पर फंदा बना फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में की गई। वो पोटका थाना में पदस्थापित थी। वहीं, प्रेमी गणेश मांझी (30) बेरोजगार था।

आरोपी ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

हत्या करने के बाद आरोपी ने वीडियो जारी किया

इधर, चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या करने के बाद आरोपी गणेश माझी ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो डाला और कहा कि 9 साल से हमलोग रिलेशनशिप में थे। ज्योतिका हमको धोखा दे रही थी। उसने पोटका थाना प्रभारी के साथ संबंध बनाया। इसलिए मैंने ज्योतिका की हत्या कर दी। अब मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। मेरे घर, परिवार और भाई को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

प्रेमिका को चाकू से मार कर खुद भी सुसाइड कर लिया: थाना प्रभारी वहीं, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि गणेश हमेशा लड़की को ड्यूटी करने से मना करता था। आज उसने अपनी प्रेमिका को चाकू से मार कर खुद भी सुसाइड कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ज्योतिका हेम्ब्रोम कालिकापुर के केंडमूड़ी की रहने वाली थी। चौकीदार के रूप में उसकी नियुक्ति इसी साल 8 माह पूर्व हुई थी। जॉब लगने के बाद से वो प्रेमी को इग्नोर कर रही थी।

शव के पास ही खड़ी मिली महिला चौकीदार की स्कूटी

दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना की पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। BDO अरुण मुंडा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

QuoteImage

गणेश मांझी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गलारेत कर हत्या कर दी। ज्योतिका हेंब्रम चौकीदार थी और उनकी बहाली इसी साल हुई थी। हत्या के पीछे जो कारण सामने आ रहा है, आरोपी नहीं चाहता था कि ज्योतिका चौकीदार की नौकरी करे। मर्डर के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button