उत्तर प्रदेश

महिला से अस्पताल में बोला- कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड होगा:गोरखपुर में न्यूड होने पर अश्लील हरकत की, चिल्लाई तो कहा- मार डालूंगा

गोरखपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला से छेड़खानी की गई। कर्मचारी ने महिला से कहा कि कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड हो पाएगा। महिला के न्यूड होने पर अश्लील हरकत और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला चिल्लाई, तो उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। फिर वहां से भगा दिया।

घटना गुरुवार की जिला महिला अस्पताल की है। शुक्रवार को महिला की शिकायत पर कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस टीम अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। जिला अस्पताल ने इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी बना दी है।

महिला की जुबानी, पूरा मामला जानिए

  • गुलरिहा इलाके में रहने वाली महिला ने बताया- मैं 11 दिसंबर की सुबह 9 बजे जिला महिला अस्पताल गई थी। मैंने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ेगा, तभी बीमारी पता चल पाएगी। इसके बाद मैं पेट का अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल के दूसरे कमरे में गई। वहां पर अभिमन्यु गुप्ता अल्ट्रासाउंड कर रहा था।
  • महिला ने बताया- थोड़ी देर बाद मेरा नंबर आया। अंदर गई तो अभिमन्यु पहले मुझे ऊपर से नीचे तक देखने लगा। इसके बाद मेरा पर्चा देखकर बोला कि मैडम आप पूरे कपड़े निकालिए। आपका अल्ट्रासाउंड करना है। इसके बाद मसाज भी करना है। उसके कहने पर मैंने कपड़े उतार दिए।
  • न्यूड होने पर अभिमन्यु मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मैंने चिल्लाने की कोशिश की, तो मेरा मुंह दबाने लगा। गालियां देने लगा। मैंने उसके चंगुल से बचने के लिए चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसने मुझे भगा दिया।
  • महिला ने कहा- मैंने महिला अस्पताल में कई जगह शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोतवाली थाने जाकर प्रार्थनापत्र दिया। मैं बहुत विश्वास करके जिला महिला अस्पताल आई थी। यहां मेरे साथ ऐसा कुछ होगा, मैंने नहीं सोचा था।

जिला महिला अस्पताल के SIC जय कुमार ने कहा कि जांच के लिए कमेटी बनाई है।

जिला महिला अस्पताल के SIC जय कुमार ने कहा कि जांच के लिए कमेटी बनाई है।

तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच महिला की शिकायत मिलने के बाद जिला महिला अस्पताल के SIC ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। SIC जय कुमार ने बताया- महिला ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अफसरों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस भी जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button