ताजा खबर

लखनऊ में बर्खास्त STF सिपाही की कोठी पर ED रेड:सरगना शुभम और राणा बंधु के घर भी खंगाल रही; सिरप कांड में 25 ठिकानों पर छापेमारी

कफ सिरप तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ा एक्शन लिया। लखनऊ, रांची और अहमदाबाद समेत देशभर में सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

लखनऊ में सुबह 6 बजे 8 सदस्यीय टीम STF के बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह की आलीशान कोठी पर पहुंची और तलाशी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, कोठी से कई संदिग्ध दस्तावेज, बैंक लेन-देन से जुड़ी फाइलें, डिजिटल डिवाइस और कथित हवाला एंट्रीज से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं। इन कागजात को जब्त कर लिया गया है। आलोक का घर सुशांत गोल्फ सिटी में है। बगल में बाहुबली धनंजय सिंह का भी घर है। आलोक STF की गिरफ्त में है।

सहारनपुर के शास्त्री नगर में सिरप तस्करी मामले के आरोपी राणा बंधु विभोर और विशाल के घर पर छापेमारी चल रही है। इस केस में सबसे पहले दोनों भाइयों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद प्रदेशभर में छापेमारी शुरू हुई। दोनों ने एबॉट प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म बनाई थी। विभोर राणा श्रीराम सेवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता है।

वाराणसी में सरगना शुभम जायसवाल और उसके सहयोगियों के घर छापेमारी चल रही है। सरगना शुभम जायसवाल दुबई में छिपा है। इस अवैध कारोबार के नेटवर्क में शामिल 6 बड़े चेहरे और 68 अन्य गिरफ्तारियां हुई हैं। 2 दिसंबर को मामले में ED की एंट्री हुई। मनी लॉन्ड्रिंग एंगल पर जांच चल रही है। एजेंसी के निशाने पर 50 आरोपी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button