इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

लोकायुक्त ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 5 अलग अलग जिलों से रिश्वतखोरों को पकड़ा

पांच शहरों में लोकायुक्त ने रिश्वतखोरों पर कसा शिकंजा

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि | मध्य प्रदेश के पांच जिलों में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, लोकायुक्त में पांच अलग-अलग शहरों से रिश्वतखोरों को धर दबोचा, विदिशा में 30000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया उपयंत्री,झाबुआ में 14500 रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया लेखापाल,शिवपुरी में 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया स्टेनो, नरसिंहपुर में 3000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया कॉपरेटिव इंस्पेक्टर, बालाघाट में तहसील का बाबू 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया |

विदिशा जिले के लटेरी में जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री रामगोपाल यादव को भोपाल लोकायुक्त की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर उपयंत्री रामगोपाल यादव के खिलाफ आवेदक कन्हैया लाल शर्मा ने भोपाल लोकायुक्त में शिकायत की थी । 

झाबुआ जिले में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने जनजतीय विभाग में पदस्थ लेखापाल जाम सिंह अमलियार को 14500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। 

शिवपुरी में गुरुवार को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने अपर कलेक्ट्रेट में पदस्थ स्टेनो मोनू शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। 

नरसिंहपुर में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सहकारिता निरीक्षक संजय दुबे को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। सहकारिता निरीक्षक संजय दुबे के खिलाफ 8 दिसंबर को लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने तहसील कार्यालय बिरसा में पदस्थ बाबू राजकुमार रामटेके को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button