जयपुरराजस्थान

मेट्रो विस्तार को लेकर नई अपडेट, अब शुरू होगा जयपुर में भी काम

मेट्रो रेल के विस्तार के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्रालय ने दी मंजूरी

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि। जयपुर शहर में मेट्रो विस्तार का रास्ता अब साफ हो गया है। पीआईबी ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की डीपीआर को मंजूरी दे दी है।जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जयपुर शहर में मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। अब जयपुर मेट्रो रेल परियोजना को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।केंद्रीय वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (आरएमआरसी) के एमडी वैभव गालरिया ने जयपुर मेट्रो फेज-2 से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष रखी।

साथ ही डीपीआर के तकनीकी, आर्थिक और संरचनात्मक पहलुओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। जिस पर पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) ने परियोजना की आवश्यकता को देखते हुए इसे मंजूरी दे दी है। हाई-लेवल मीटिंग में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button