मध्य प्रदेश

बेटी के बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर उतारा मौत के घाट, शादी की बात करने का दिया था झांसा

घर वालों ने लड़के को बेटी से दूर रहने की दी थी चेतावनी

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक बी.टेक. छात्र को उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने शादी की बात करने के बहाने बुलाकर पीट-पीट कर मार डाला।अगर आपकी गर्लफ्रेंड या फिर बॉयफ्रेंड के घर वाले आपको मिलने बुलाते है तो सावधान हो जाइए क्योंकि हो सकता है कि मिलना सिर्फ बहाना हो और आपके साथी के घर वाले इसके पीछे एक बड़ी साजिश रच कर बैठे हो। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सामने आया है। यहां एक दूसरे वर्ष के इंजीनियरिंग छात्र को उसकी गर्लफ्रेंड के मां-बाप ने पीट-पीट कर मार डाला।शादी की बात करने के बहाने मिलने बुलाया

 

लड़की के घर वालों ने लड़के को शादी की बात करने के बहाने मिलने बुलाया और फिर उस पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। खबरों के अनुसार, लड़की का परिवार शुरुआत से इस रिश्ते के खिलाफ था और कई बार लड़के को उनकी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। लेकिन इसके बावजूद जब लड़का नहीं माना तो उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए यह साजिश रची।बी.टेक का दूसरे वर्ष का छात्र था मृतक छात्र की पहचान ज्योति श्रवण साई के रूप में हुई है। साई मैसममागुडा स्थित सेंट पीटर्स इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कर रहा था। वह बी.टेक का दूसरे वर्ष का छात्र था। साई कुथबुल्लापुर में एक किराए का कमरा लेकर रहता था। साई बीरामगुडा के इसुकाबावी इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय श्रीजा के साथ रिलेशनशिप में था।श्रीजा के घर वालों ने कई बार साई को समझाया अमीनपुर सर्किल इंस्पेक्टर नरेश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, श्रीजा के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने कई बार साई को श्रीजा से दूर रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन जब बार-बार समझाने के बाद भी साई नहीं माना तो श्रीजा के मां-बाप ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button