रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तानी भाषा बोलती है, किसानों के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया
कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों के लिए कुछ नहीं किया

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि भोपाल | आज मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया चुनाव आयोग कर रहा है, न कि भाजपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बेवजह आरोप लगाती है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है। पाकिस्तान में जो बोला जाता है, राहुल गांधी अगले दिन भारत में वही बयान देते हैं। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लेकर कई योजनाओं का लाभ दे रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सोलर योजनाओं पर 90% सब्सिडी दी जा रही है।विधानसभा सदन में कार्यवाही के दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को चक्कर आ गया। कंसाना सदन की कार्यवाही के दौरान खासी के बाद बेसुद हो गए। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही 10 मिनिट के लिए स्थगित कर दी गई है।


