देश
Trending

चेन्नई मेट्रो रेल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन रुकी:यात्रियों को सुरंग से पैदल जाने को होना पड़ा मजबूर

घटना पुरात्ची थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के पास हुई

चेन्नई मेट्रो की ब्लू लाइन पर मंगलवार सुबह बड़ी तकनीकी खराबी देखने को मिली। एक मेट्रो ट्रेन अचानक सुरंग में ही रुक गई, जिसके बाद यात्री दहशत में आ गए। यह घटना पुरात्ची थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के पास हुई।

ट्रेन चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विम्को नगर जा रही थी, तभी कुछ पल के लिए लाइट चली गई और मेट्रो करीब 500 मीटर पहले ही अंडरग्राउंड टनल में फंस गई। यात्री करीब 10 मिनट तक ट्रेन के अंदर ही अटके रहे और स्थिति समझने की कोशिश करते रहे।

इसके बाद ट्रेन में अनाउंसमेंट किया गया कि तकनीकी दिक्कत के कारण ट्रेन आगे नहीं चल सकेगी। यात्रियों को टनल के अंदर बने वॉकवे के रास्ते सबसे नजदीकी स्टेशन हाईकोर्ट मेट्रो तक पैदल ले जाया गया। चेन्नई मेट्रो रेल के कर्मचारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गई।

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) ने बताया कि खराबी तकनीकी वजहों से हुई थी, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया। आधे घंटे तक ब्लू लाइन की सेवाएं बाधित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button