
बॉलीवुड अभिनेता धनुष, अभिनेत्री कृति सेनन और निर्देशक आनंद एल. रॉय सोमवार को अपनी फिल्म ‘तेरे इश्क’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। एक्टर्स को देखने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर फैंस इकठ्ठा हुए। इस दौरान एक फैन बाउंसर्स का घेरा तोड़कर धनुष की गाड़ी तक पहुंच गया, धनुष को शॉल पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद दोनों एक्टर राजमंदिर पहुंचे। यहां धनुष ने राजमंदिर की छत से जयपुर के लोगों का अभिवादन राम-राम बोलकर किया। इस दौरान कृति और धनुष ने अपनी फिल्म तेरे इश्क में के डायलॉग बोले। धनुष ने डायलॉग बोला- जब मैं प्यार में पड़ूंगा तो दिल्ली जल जाएगी।

धनुष ने कहा- अब हिंदी आने लगी है
धनुष ने कहा- पूरे देश भर में मेरी फिल्म को प्यार मिल रहा है। जयपुर से खास तौर पर इस फिल्म को पसंद किया गया है। मैं उनका आभार जताने के लिए यहां आया हूं।
कृति सेनन बोली- मैं धनुष की हिंदी ठीक करने में मदद की है। वह थोड़ा-थोड़ा हिंदी बोलने भी लगे हैं। धनुष ने इसकी सहमति देते हुए कहा- मुझे थोड़ा-थोड़ा हिंदी आने लगा है। आनंद एल रॉय बोले- जब भी मुझे धनुष के साथ काम करना होता है। मैं मुंबई से फ्लाइट लेकर चेन्नई पहुंच जाता हूं। वहां धनुष से मिलकर अपनी फिल्म के लिए हां करवा लेता हूं।
राजमंदिर से रवाना होने से पहले धनुष अपनी कर में बैठने से पहले नीचे खड़े फ्रेंड्स से हाथ मिलने पहुंचे। फैंस के साथ हाथ मिलाया और अभिवादन किया। फिल्म देखने के लिए उनका आभार जताया।


आनंद एल. रॉय और धनुष की यह जोड़ी पहले भी लोकप्रिय फिल्म रांझणा में साथ आई थी। उस फिल्म की सफलता के बाद इस नई फिल्म ‘तेरे इश्क’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म को पहले दिन (ओपनिंग डे) में लगभग 15 करोड़ रुपए की कमाई बताई गई है, जो इसे एक शानदार शुरुआत देती है।
फिल्म हो चुकी रिलीज
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ एक जुनूनी लव स्टोरी है। फिल्म में प्यार, दर्द और जुनून देखने को मिलता है। फिल्म में धनुष और कृति के अलावा प्रकाश राज और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
फिल्म ने वीकेंड पर 51.75 करोड़ का कलेक्शन किया
रिपोर्ट के मुताबिक, 95 करोड़ के बजट में बनी तरे इश्क में फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन रविवार को 18.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। इससे पहले शनिवार को इसने 17 करोड़ रुपए का बिजनस किया था। जबकि ओपनिंग डे पर, शुक्रवार को 15 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। इस तरह पहले वीकेंड में इस फिल्म ने देश में 51.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। ‘रांझणा’ ने अपने पहले वीकेंड में 19.90 करोड़ रुपए का टोटल बिजनस किया था, जबकि लाइफटाइम 60.22 करोड़ रुपए का कारोबार कर हिट साबित हुई थी।



