फौजी को दरोगा ने पीट-पीट कर मार डाला:स्कॉर्पियो ओवरटेक करने को लेकर विवाद, शादी से लौट रहा था; SI समेत 5 गिरफ्ता

प्रयागराज में सेना के एक जवान को दरोगा और उसके साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। स्कॉर्पियो ओवरटेक करने को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दरोगा और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से सेना के जवान को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसमें सेना का जवाल खून से लथपथ हो गया। इस बीच दरोगा और उसके साथी भाग गए।
सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल जवान को सेना के अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। जवान के पिता की शिकायत पर दरोगा समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अब जानिए पूरी घटना करछना के धरवारा गांव निवासी विवेक सिंह पुत्र उमाकांत 28 वर्ष सेना के इंटेलिजेंस विभाग में दिल्ली में तैनात थे। पिता उमाकांत सिंह सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। विवेक सिंह दो भाइयों में छोटे थे और तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। मृतक विवेक की पत्नी प्रतिभा व तीन साल का बेटा वेदांत है।
चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था जवान 29 नवंबर को मृतक विवेक चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह 28 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आए थे। शादी की रात देर तक वह अपने गांव के दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से कोहड़ार बाजार गए थे। विवेक अपने दोस्त विनय जैन को कोहड़ारघाट छोड़कर करन सिंह के साथ धरवारा स्थित अपने घर लौट रहे थे।
धरवारा मोड़ के पास रात 2 बजे बारात से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों से गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर ही मामला शांत करा दिया गया था। लेकिन जैसे ही विवेक गाड़ी पर बैठने लगे।

लोहे की रॉड से किया हमला गाड़ी से दिनेश कुमार यादव, राजीव कुमार ठाकुर, राजू अग्रहरि, भाई लाल यादव और उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक राजकमल पाण्डेय उतरे। इन सभी ने असलहों और लोहे की रॉड से विवेक को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर हमला कर दिया। करन सिंह ने विवेक को पीटता देख मदद के लिए गांव की ओर दौड़ लगाई। हमलावर विवेक को मरा समझकर मौके से फरार हो गए।
गांववालों की मदद से विवेक को प्रयागराज के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
फौजी विवेक सिंह की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की परिजन और ग्रामीण मांग कर रहे थे। जब तक आरोपितों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। फौजी के पिता ने मीरजापुर में तैनात एक दरोगा सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
नैनी चाका के रहने वाले है हमलावर घटना में शामिल हमलावर नैनी के चाका रहने वाले हैं। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर राजीव कुमार सेना हवलदार, राजकमल पांडेय दरोगा, दिनेश कुमार यादव, राजीव अग्रहरि, भाई लाल यादव निवासी चाका के रहने वाले है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया-
सेना के जवान की मौत के मामले में पिता ने नामजद तहरीर दी। जिसमें दरोगा सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है।
