झारखंड

भाजपा का राज्य सरकार पर आरोप पत्र , चुनावी वादे पूरे नहीं हुए बाबूलाल बोले आदिवासी समाज असुरक्षित

1 साल पर बाबूलाल ने पेश किया 6 साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा—मिला सिर्फ धोखा

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर जो आरोप पत्र जारी दिया उसमें जनता से धोखा देने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, विधानसभा में सचेतक नवीन जायसवाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रसाद और रविनाथ किशोर ने आरोपपत्र जारी किया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के इस आरोप पत्र में राज्य सरकार के सात चुनावी घोषणा की जांच की गई है। भाजपा ने पाया है कि दूसरे कार्यकाल के पहले साल में सरकार कोई वादा पूरा नहीं कर पाई।

जनता को पिछले छह सालों से धोखा ही धोखा मिला है। युवाओं को एक लाख रोजगार का वादा करने वाली सरकार ने मात्र आठ हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। जबकि प्रतिवर्ष पांच से सात हजार कर्मचारी सेवानिवृत होते हैं। इसी तरह मंईयां सम्मान की राशि भी बड़ी संख्या में महिलाओं को नहीं मिल रही है। इसके लिए बनाया गया पोर्टल खुलता ही नहीं है। राज्य सरकार जनता से धोखा दे रही है जिसे भाजपा ने बेनकाब किया है।

सात किलो राशन देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने सात किलो अनाज देने का वादा किया था। जबकि पांच किलो राशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार पहले से दे रही है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आदिम जनजाति समुदाय के पास भी राशन नहीं पहुंच रहा है।

मरांडी ने कहा कि जनता से किया यह वादा भी झूठा निकला। इसके अलावा राज्य में आदिवासी समुदाय की बच्चियों से सबसे अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। आदिवासी समाज सबसे असुरक्षित है।

चंगाई सभा के नाम पर मतांतरण कराने वालों को सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है। आधुनिक युग में चंगाई सभी जैसे अंधविश्वास को बढ़ावा देने वालों पर सरकार मेहरबान है।

धोखे के साथ बढ़ा भ्रष्टाचार

भाजपा के आरोप पत्र में राज्य सरकार पर कई घोटालों का आरोप लगाया गया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डीएमएफटी फंड में अधिकारियों ने करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है। इसके अलावा मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी घोटाला किया है। स्वास्थ्य विभाग में समुदाय विशेष के लोगों को टेंडर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button