चतरा में 29 नवंबर को होगा उद्घाटन पर्यटन मंत्री के आने की संभावना
चतरा में इको पार्क का लोकार्पण

झारखंड के चतरा जिले में 29 नवंबर को इको पार्क का लोकार्पण होगा। पर्यटन मंत्री के आने की संभावना है। इको पार्क के खुलने से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और यह स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेगा। लोकार्पण की तैयारी जोरों पर है।
जिला मुख्यालय में निर्मित इको पार्क का लोकार्पण 29 नवंबर हो रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल रहने के लिए पर्यटन मंत्री सदिव्य कुमार सोनू को निमंत्रित किया गया है। संभावना है कि राज्य के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
उनके साथ वन एवं पर्यावरण विभाग के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यहां पर स्पष्ट कर दें कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची से आनलाइन पार्क का उद्धाटन किए हैं। इसीलिए 29 नवंबर को यहां पर लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी तैयारियों की गहनता से समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकार्पण के पश्चात पार्क में आम व्यक्ति का प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है। मौके पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार व अन्य उपस्थित थे
बताते चलें कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के दक्षिणी वन प्रमंडल द्वारा इको पार्क का निर्माण कराया गया है। पार्क का निर्माण 75 एकड़ भू-खंड में हुआ है। पार्क में रंग-बिरंगे फूलों के साथ सैर-सपाटे और मौज-मस्ती का पूरा आनंद उठाएंगे।
पार्क का निर्माण स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और महिला महाविद्यालय के समीप हो रहा है। इको पार्क के समीप से ही शहर का बाइपास और भारत माला की सड़कें गुजर रही है। जिससे उसकी सुंदरता और बढ़ जाएगी।



