आगराउत्तर प्रदेशदेशविदेश

ताजमहल पहली बार आ रहे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे:विशेष विमान से पहुंचेंगे खेरिया हवाई अड्डे, प्रशासन ने की तैयारियां

ट्रंप जूनियर विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे।

 

आगरा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेटा डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ताजमहल का दीदार आ रहे हैं। गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप जूनियर विशेष विमान से दोपहर 1.30 बजे खेरिया हवाई अड्‌डे पहुंचेंगे। इसके बाद वे ताजमहल देखने जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की हैं।

बता दें, 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखा था। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की ताजमहल में यह पहली विजिट है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के अलावा 40 देशों के लगभग 126 विशेष मेहमान भी ताजमहल देखने आएंगें।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर के ताजमहल दीदार कार्यक्रम के मद्देनज़र नगर निगम ने फतेहाबाद रोड और ताजमहल के आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है।

वीआईपी विज़िट से पहले सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से निगम की प्रवर्तन टीमों ने आवारा कुत्तों और गोवंश को पकड़ने की कार्यवाही की।

विजिट से पहले पकड़ी गईं 12 गायें और 16 कुत्ते

अभियान के दौरान निगम की टीमों ने विभिन्न स्थानों से 12 से अधिक आवारा गोवंश को पकड़ा और उन्हें नगर निगम की गोशाला में शिफ्ट कराया गया।

वहीं 16 आवारा कुत्तों को भी पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सा परीक्षण और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए ताजमहल क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई विशेष उपाय किए जा रहे हैं। फतेहाबाद रोड पर लगातार निगरानी के साथ-साथ अतिक्रमण और स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

ये उदयपुर का होटल सिटी पैलेस है, वेडिंग के कई कार्यक्रम सिटी पैलेस के माणक चौक में होंगे।

21 नवंबर को जाएंगे उदयपुर

उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन के बेटे और अमेरिकी मूल की दुल्हन एलिजाबेथ की शादी है। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी पूरी फैमिली के साथ पहली बार उदयपुर आ रहे हैं। वे 21 नवंबर की शाम को उदयपुर पहुंचेंगे। 24 नवंबर की शाम तक रुकेंगे।

21-22 नवंबर को होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग के लिए जग मंदिर पैलेस और सिटी पैलेस के माणक चौक को सजाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियां उदयपुर आएंगी। ट्रम्प जूनियर पिछोला झील के बीच बने आलीशान लीला पैलेस में ठहरेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की टीम राजस्थान पहुंची

उनकी सुरक्षा में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की टीम पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी है। डबोक एयरपोर्ट पर दर्जनों चार्टर प्लेन उतरेंगे। सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। वेडिंग से जुड़े दूसरे प्रोग्राम सिटी पैलेस के माणक चौक में होंगे।

भारत में दूसरा दौरा, यूएस की एजेंसियां उदयपुर पहुंचीं
जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे इंडिया में दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले वे फरवरी 2018 में पहली बार इंडिया आए थे। तब वे नई दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता गए थे। तब भी उनका यह दौरा अमेरिका में काफी विवादों में रहा था।

उनकी इस यात्रा पर अमेरिका ने तकरीबन एक लाख डॉलर खर्च किए थे। तब यह आरोप लगे थे ट्रंप जूनियर की सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंटों, उनके ओवर टाइम, तमाम तटवर्ती इलाकों की सुरक्षा और अन्य चीजों पर अमेरिकी-कर दाताओं का धन खर्च किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button