नए अंदाज में दिखेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री अब बैठेंगे OPD में

डॉक्टर इरफान अंसारी ने अपने एक्स हैंडल पर उनके मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक निर्णय! देश में पहली बार कोई स्वास्थ्य मंत्री स्वयं डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी अब चिकित्सक की भूमिका में दिखेंगे। MBBS-MD कर चुके इरफान अंसारी अब प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए ये बड़ा कदम उठाने वाले हैं। हेमंत सोरेन के मंत्री रोज ओपीडी में बैठेंगे और राज्य भर के मरीजों का हाल जानेंगे। उन्होंने यह जानकारी खुद अपने एक्स हैंडल पर दी है।
डॉक्टर इरफान अंसारी ने अपने एक्स हैंडल पर उनके मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक निर्णय! देश में पहली बार कोई स्वास्थ्य मंत्री स्वयं डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे।
आगे लिखा कि डॉ. अंसारी पूरे झारखंड का जिलावार भ्रमण करेंगे और हर जिले के सदर अस्पताल में जाकर खुद ओपीडी संचालित करेंगे।

अक्टूबर 2009 से अप्रैल 2023 तक, वह जामताड़ा कांग्रेस जिला कमेटी के सचिव थे। डॉ. इरफान अंसारी ने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने जनवरी 2002 से अक्टूबर 2004 तक सरकारी डॉक्टर (चिकित्सक) के तौर पर काम किया है।



