मनोरंजन
Trending

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट भावुक हुई अपनी मां को देखकर

फैमिली वीक में आई फरहाना भट्ट की मां

  • ‘बिग बॉस 19’ में फरहाना भट्ट अपनी मां को देखकर भावुक हो गई, जिन्होंने घरवालों के साथ अच्छी बातें कीं और मजाक में अमाल मलिक को भी बुरा-भला कहा।
  • बिग बॉस 19 में फैमिली वीक के दौरान कंटेस्टेंट्स अपने प्रियजनों से मिलकर बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। कुनिका सदानंद के बेटे, अशनूर कौर के पिता के पहले दिन BB हाउस में आने के बाद, गौरव खन्ना की पत्नी और फरहाना भट्ट की मां शो में आईं। बिग बॉस 19 के घर में एक इमोशनल पल तब आया, जब फैमिली वीक के दौरान फरहाना की मां ने बिग बॉस में एंट्री की। उन्हें देखते ही फरहाना की आंखों में आंसू आ गए और वह अपनी को देखकर भावुक हो गई

गौरव खन्ना की फैन निकली फरहाना की मां

उन्होंने गौरव को यह भी बताया कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, जिससे वह खुश होकर हैरान रह गए। इसके बाद एक हल्का-फुल्का पल आया, जब फरहाना की मां ने शहबाज़ बादशाह और अमाल मलिक के साथ मजेदार बातचीत की, जहां उन्होंने अमाल को खूब खरी-खोटी सुनाई और सबका मनोरंजन किया।

फरहाना की मां ने शेयर की खास बात

उन्होंने अपनी बेटी को सलाह भी दी और कहा कि फरहाना ने गौरव के करियर पर टिप्पणी करके गलती की है। उनकी मां ने उन्हें याद दिलाया कि गौरव के प्रयासों की वजह से ही वह बिग बॉस 19 के घर में टिकी हैं। फरहाना की मां ने अपनी बेटी के साथ कुछ अच्छी खबरें साझा कीं, जो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

फरहाना की मां ने मालती की लगाई क्लास

बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई, फरहाना की मां ने एक अन्य प्रतियोगी मालती को भी खूब सुनाया। उन्होंने फरहाना की प्रोफेशनल लाइफ पर सवाल उठाने के लिए मालती की आलोचना की और कहा कि यह अनावश्यक और अनुचित था।

फरहाना भट्ट के पिता

फरहाना के पिता उनके पालन-पोषण के दौरान ज्यादातर समय अनुपस्थित रहे क्योंकि बताया जाता है कि जब वह बहुत छोटी थीं, तभी उनके पिता इनसे दूर हो गए थे। उनका पालन-पोषण मुख्य रूप से उनकी मां ने किया, जिन्होंने उनके जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फरहाना अपने पिता के बारे में सार्वजनिक रूप से कम ही बोलती हैं और अपने निजी जीवन के इस हिस्से को कम ही लोगों के सामने रखती हैं

Related Articles

One Comment

  1. बहुत बढ़िया वैसे तो मैं बिग बॉस नहीं देखती लेकिन आपकी न्यूज़ देख कायर बिग बॉस देखने का मूड हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button