देश
Trending

अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस का भाई अनमोल:पहली फोटो सामने आई

पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि/ गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार को दिल्ली लाया गया। उसे एयरपोर्ट पर NIA ने कस्टडी में ले लिया। अब उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। अमेरिका से कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, इनमें भारत के 3 लोग हैं।

अनमोल के अलावा 2 लोग पंजाब के हैं। अभी इनके बारे में जानकारी नहीं मिली है। गैंगस्टर अनमोल अप्रैल, 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में वांटेड आरोपी है। वह पिछले साल मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी भी है।

अनमोल का नाम 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल को अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के कारण गिरफ्तार किया गया था। वह भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड लिस्ट में है। NIA ने उस पर ₹10 लाख का इनाम भी घोषित किया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button