देश
Trending

दिल्ली की 3 जिला अदालतों और 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,जांच जारी

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि । दिल्ली की 3 जिला अदालतों और 2 स्कूलों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी अदालतों को खाली करवा लिया गया और जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि धमकी भरा मेल जैश-ए-मोहम्मद नाम की मेल आईडी से भेजा गया था। इसके बाद तीनों कोर्ट कैंपस में बम स्कवॉड जांच कर रहा है।
गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट में आज NIA दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट के एक आरोपी जसीर बिलाल वानी को पेश करने वाली है। इससे ठीक पहले सुबह 11 बजे यह मेल भेजा गया।



इससे पहले सीआरपीएफ के दो स्कूलों को भी सुबह बम की धमकी मिली। एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके दावा किया कि कैंपस में विस्फोटक रखे गए हैं।

सुबह करीब 9 बजे प्रशांत विहार और द्वारका के स्कूलों को कॉल मिलने के बाद, टीमें दोनों जगहों पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर स्कूल खाली करा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button