विज्ञान की उड़ान: कृष्णा वैली स्कूल में भव्य विज्ञान मेला

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि/ कृष्णा वैली स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले ने छात्रों की प्रतिभा को एक नए स्तर पर पहुंचाया। कक्षा 6 से 12वीं के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डायमंड एकेडमी गुनगा के डायरेक्टर डॉ नीरज चौकसे एवं श्रीमती सपना राय जी उपस्थित हुए।

उन्होंने छात्रों को भविष्य के वैज्ञानिक बताते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। छात्रों को मोबाइल के दुरुपयोग से बचकर उचित उपयोग करने की सलाह दी गई। विद्यालय के संचालक श्री श्रवण मीना ने बताया कि इस विज्ञान मेले ने छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया है।
उन्होंने कहा कि वे भविष्य में इस प्रकार के आयोजन न सिर्फ स्कूल स्तर पर अपितु तहसील स्तर पर भी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार श्री विनायक जी ने बताया कि मेले में लगभग 60 मॉडल्स को प्रदर्शित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरण समस्या निवारण, रोबोटिक्स एवं स्पेस टेक्नोलॉजी मॉडल्स को बहुत शानदार तरह से दिखाया गया।
उपस्थित होने वाले सभी विजीटर्स ने मेले का आनंद लिया और बच्चो से सवाल जवाब किए। छात्रों ने अपने मॉडल्स के बारे में विस्तार से बताया और विजीटर्स के सवालों का जवाब दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञान मेले का आयोजन करने का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना और उन्हें अपने विचारों को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था। इस मेले ने छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा को दिखाने का एक अच्छा अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री श्रवण मीना ने कहा कि वे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेले का आयोजन आगे भी किया जाएगा और इसमें अधिक से अधिक छात्रों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञान मेले के अंत में मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विज्ञान मेले की सराहना की और इसे एक सफल आयोजन बताया।


