
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट शिव ठाकरे के घर में आज आग लग गई। सोशल मीडिया पर दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह दुर्घटना ठाकरे के गोरेगांव स्थित घर में हुई है। आग काफी भयंकर लगी थी और इसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं उनके फैंस चिंतित हैं कि इस घटना में रियलिटी शो के एक्स कंटेस्टेंट को कुछ नुकसान तो नहीं हुआ। उनके घर की दीवारें पूरी तरह जल गई हैं।शिव ठाकरे के घर के अंदर का नजारा देखकर पता चलता है कि आग भीषण थी और इससे भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए देखे गए, यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि आग कैसे लगी। हालांकि अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है

सुरक्षित हैं शिव ठाकरे
विरल भयानी ने भी फैंस को शिव की स्थिति के बारे में जानकारी दी और पुष्टि की कि अभिनेता सुरक्षित हैं। हालांकि, आग ने उनके घर को प्रभावित किया। शिव की टीम ने बाद में एक आधिकारिक बयान जारी कर घटना की जानकारी दी। नोट में लिखा था, ‘शिव ठाकरे के साथ ..अभिनेता पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है
शिव ठाकरे के बारे में
शिव ठाकरे टीवी और मराठी सिनेमा की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं जो एक के बाद एक रियलिटी शो के जरिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। रोडीज से लेकर बिग बॉस मराठी और बाद में बिग बॉस के हिंदी संस्करण तक, उन्होंने देश भर में अपार लोकप्रियता हासिल की। शिव खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में शिव ठाकरे म्यूजिक वीडियो राज राज नाचन में नजर आए, जिसमें उन्होंने रश्मि देसाई के साथ काम किया है



