लाइफ स्टाइल

परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर बेहोश हुई Hyuna

korean singer

स्टार इंडिया न्यू़ज़ दिल्ली प्रतिनिधि। हजारों फैंस की भीड़ और सुपरहिट गाने लेकिन मकाऊ में आयोजित एक म्यूजिक फेस्टिवल में Korean Singer ह्युना की परफॉर्मेंस एक बड़ी घटना में बदल गई। 9 नवंबर को ‘वॉटरबॉम्ब 2025’ फेस्टिवल के दौरान जब ह्युना अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिरीं, तो यह घटना सिर्फ एक मेडिकल इमरजेंसी नहीं थी, बल्कि यह K-pop इंडस्ट्री में सेहत पर पड़ने वाले भारी दबाव और अवास्तविक सुंदरता के मानकों की एक खतरनाक चेतावनी थी। बता दें, उनकी इस हालत को फैंस रैपिड वेट लॉस के फैसले से जोड़कर देख रहे हैं। अचानक स्टेज पर गिर पड़ीं ह्युना 9 नवंबर को ह्युना अपने पॉपुलर सॉन्ग “Bubble Pop” पर परफॉर्म कर रही थीं। इस दौरान अचानक वह बेहोश होकर स्टेज पर गिर गईं। बैकअप डांसर्स तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और सुरक्षा टीम उन्हें जल्दी से स्टेज से बाहर ले गई। घटना के बाद शो कुछ देर के लिए रोक दिया गया। यह सब होते देख फैंस और दर्शक हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ने लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button