विदेश
अमेरिका ने की गाजा पट्टी को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी: इसे दोबारा बसाया जाएगा
इसके लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान बनाया

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि/ अमेरिका गाजा पट्टी को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान बनाया गया है। एक हिस्से पर इंटरनेशनल फोर्स (ISF) और इजराइली सेना का कंट्रोल रहेगा। इसे ग्रीन जोन कहा जाएगा।
फिलिस्तीनी आबादी वाले दूसरे हिस्से को फिलहाल खंडहर अवस्था में ही रहने दिया जाएगा। इसे रेड जोन नाम दिया गया है। लगभग सभी फिलिस्तीनी रेड जोन में विस्थापित हो गए हैं।
यह दावा द गार्डियन की एक रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट को अमेरिकी सेना के खुफिया दस्तावेजों और अधिकारियों के निजी बयानों के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी
है।



