Star India News
Mon, Nov 2, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

शिवपुरी में शिक्षा विभाग में घोटाला: बिना परीक्षा 71 छात्राओं को किया पास, 6 शिक्षकों पर गिरी गाज

शिवपुरी। सरकार जिसे पीएमश्री स्कूल कहकर मॉडल के रूप में पेश कर रही है, उसी स्कूल में शिक्षा की कब्र खोदी गई है। शिवपुरी जिले के करैरा की पीएमश्री कन्या उमावि में एक-दो नहीं, पूरे 71 छात्राओं को फेल ह…

शिवपुरी में शिक्षा विभाग में घोटाला: बिना परीक्षा 71 छात्राओं को किया पास, 6 शिक्षकों पर गिरी गाज

शिवपुरी। सरकार जिसे पीएमश्री स्कूल कहकर मॉडल के रूप में पेश कर रही है, उसी स्कूल में शिक्षा की कब्र खोदी गई है। शिवपुरी जिले के करैरा की पीएमश्री कन्या उमावि में एक-दो नहीं, पूरे 71 छात्राओं को फेल होने के बाद भी सांठ-गांठ से पास कर दिया गया। वो छात्राएं जो 9वीं और 11वीं की बोर्ड पैटर्न की परीक्षा में अनुपस्थित थीं या अनुत्तीर्ण हो गई थीं, उन्हें अगली क्लास में प्रमोट कर उतीर्ण होने की फर्जी मार्कशीट थमा दी गई।

यह फर्जीवाड़ा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य कविता लोधी के कार्यकाल में हुआ। यह मामला ग्वालियर कमिश्नर तक पहुंची शिकायत के बाद उजागर हुआ है। अगर इसकी शिकायत संभागायुक्त ग्वालियर तक न पहुंचती तो यह मामला शायद कभी उजागर नहीं होता।

संभागायुक्त के निर्देश पर कलेक्टर अर्पित वर्मा और डीईओ आकाश सिंह यादव ने मामले को गंभीरता से लिया। बीईओ करैरा की टीम से जांच कराई गई तो फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि 9वीं की 62 और 11वीं की 9 छात्राओं को बिना परीक्षा के ही पास दिखा दिया गया। जांच रिपोर्ट आते ही कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई कते हुए माध्मिक शिक्षक अंजना गुप्ता, कृष्णमुरारी मेहते और संध्या त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। जबकि पूरे षड़यंत्र की सूत्रधार रहीं, प्रभारी प्राचार्य कविता लोधी, उच्च माध्यमिक शिक्षक अर्चना गुप्ता और सतीश कुमार खटीक का प्रस्ताव कमिश्नर ग्वालियर को भेजा गया है।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.