खेल

आयरलैंड ने पहले टी-20 में भारत को 183 रन का टारगेट दिया:पहले टी-20 में कप्तान टकर की फिफ्टी, हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके

आयरलैंड ने पहले टी-20 में भारत को 183 रन का टारगेट दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए।

बेलफास्ट में आयरलैंड के शुरुआती चार विकेट 51 रन पर गिर गए थे। इसके बाद कप्तान लॉरकन टकर और गैरेथ डेलानी ने 64 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला। टकर 36 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। टकर के बाद जॉर्ज डॉकरेल और डेलानी ने 16 बॉल पर 49 रन जोड़े। डेलानी 49 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय गेंदबाजों में हर्षित राणा सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल 2-2 विकेट लिए। शिवम दुबे को 1 विकेट मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button