टेस्ट में 36 साल बाद न्यूजीलैंड का बॉलर टॉप पर,ICC रैंकिंग- शुभमन गिल नंबर-2 वनडे बल्लेबाज:ईशान किशन की 21 स्थान की छलांग

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टॉप स्कोरर रहे भारतीय कप्तान शुभमन गिल की ICC रैंकिंग में उछाल आया है। वह वनडे में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे।
बुधवार को जारी हुई साप्ताहिक रैंकिंग में गिल वनडे नंबर-1 पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 238 रन बनाए थे।
वहीं, ईशान किशन 21 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा को 34 और अर्शदीप सिंह को 16 स्थान का फायदा मिला है।
टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हैनरी भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। यह 36 साल बाद है, जब न्यूजीलैंड का कोई गेंदबाज पहले स्थान पर आया है। इससे पहले 1990 में रिचर्ड हैडली टेस्ट के टॉप गेंदबाज थे।



