बांग्लादेश को भारत ने 5 विकेट से हराया:विमेंस वर्ल्डकप में सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम; शेफाली का अर्धशतक, राधा ने 3 विकेट लिए

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के 53 रन और यास्तिका भाटिया के 23 रन की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, एन श्री चरणी, रेणुका सिंह, नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, ऋतु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला।



