bihar

‘खान सर के यहां एडमिशन कराया, स्कूटी दिलाई’:BPSC टीचर का पति बोला- बॉयफ्रेंड से पूरी रात बात करती थी; दार्जलिंग में 2 दिन दोनों साथ रहे

अगर मैंने किसी दूसरी लड़की के लिए आलीशान घर बनाया होता, तो आज मेरे अपने घर की दीवारों पर भी प्लास्टर चढ़ा होता।”

“मैंने अपनी पत्नी को इंटर पास से BPSC शिक्षिका बनने तक हर कदम पर साथ दिया। उसका खान सर की कोचिंग में एडमिशन करवाया। स्कूटी दिलाई, लेकिन आज मुझ पर ही आरोपों का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है।” ये बातें BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी के पति अमन कुमार का कहना है।

वैशाली की 28 साल की BPSC टीचर गुंजन कुमारी अपने पति और डिवोर्स की वजह से बिहार ही नहीं पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब गुंजन के बयान पर पति अमन का रिएक्शन सामने आया है।

बातचीत में उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पत्नी की ब्यूटीशियन फ्रेंड से मेरा कोई रिश्ता नहीं है।

शिक्षिका पत्नी के पति अमन ने दावा किया है कि उन्होंने अदालत में बैंक स्टेटमेंट, कॉल हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रूव दिए हैं। उनका कहना है कि पत्नी ने जो आरोप लगाए हैं वो गलत है।

वहीं, अमन का कहना है, पत्नी टीचर बनने के बाद अपने बॉयफ्रेंड को वक्त देने लगी। मुझे और बच्चे को छोड़ दिया। इधर, इन दोनों के विवाद के बीच 10 साल के बेटे का भी बयान सामने आया है। बेटे ने अपनी मां गुंजन को लेकर कई खुलासे किए हैं।

पति-पत्नी की तस्वीरें देखिए…

फर्स्ट एनिवर्सरी का गुंजन-अमन की तस्वीर।
फर्स्ट एनिवर्सरी का गुंजन-अमन की तस्वीर।
साल 2013 में गुंजन-अमन की शादी हुई थी ।
साल 2013 में गुंजन-अमन की शादी हुई थी ।
2024 में देवर की शादी के दौरान की तस्वीर।
2024 में देवर की शादी के दौरान की तस्वीर।

सिलसिलेवार पढ़िए पीड़ित पति-पत्नी के बीच झगड़े की पूरी कहानी…।

सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के डांस का वीडियो वायरल

BPSC टीचर गुंजन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें गुंजन भोजपुरी सॉन्ग “मकइया में राजा जी” पर डांस करती नजर आ रहीं हैं। इस दौरान उनके सामने पति अमन और घर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।

इस वीडियो पर पति ने मीडिया से बातचीत में कहा, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, वह किसी विवाद के समय का नहीं, बल्कि दिसंबर 2024 में उनके चचेरे भाई की शादी और हल्दी समारोह का पारिवारिक वीडियो है। उन्होंने कहा कि उस वीडियो को वर्तमान विवाद से जोड़कर पेश करना गलत है।

कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेज

कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों में शिक्षिका गुंजन के बैंक अकाउंट और जियो नंबर की कॉल डिटेल शामिल है।
कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों में शिक्षिका गुंजन के बैंक अकाउंट और जियो नंबर की कॉल डिटेल शामिल है।

कोर्ट में क्या-क्या दस्तावेज देने का दावा

पति ने बताया, मैंने अदालत में अपनी पत्नी के बैंक खाते का स्टेटमेंट, उसके बॉयफ्रेंड प्रेम प्रकाश के बैंक खाते का स्टेटमेंट और दोनों के बीच के कॉल डिटेल्स से जुड़े दस्तावेज दिए हैं। कुछ तारीखों पर दोनों खातों में समान स्थानों पर हुए डिजिटल ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड एक मजबूत एविडेंस है।

अमन ने आगे बताया, 5 जनवरी 2025 को मेरी पत्नी के खाते से एक स्थान पर 700 रुपए का भुगतान हुआ है, जबकि उसी डेट को प्रेम प्रकाश के खाते से भी उसी जगह पर 450 रुपए का ट्रांजैक्शन दर्ज हुआ है। पति का कहना है कि यह महज संयोग नहीं हो सकता है।

कॉल रिकॉर्ड को लेकर भी दावा

पति ने आरोप लगाया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड में जो सामने आया है, उसमें 4 जनवरी की शाम से 5 जनवरी की रात तक लगातार प्रेम-गुंजन के बीच बातचीत हुई है। इसके बाद 6-7 जनवरी को दोनों दार्जलिंग में थे, इसलिए कॉल पर बातचीत का प्रूव सामने नहीं आया है। फिर 8 जनवरी से कॉल डिटेल में नंबर शो कर रहा है।

अमन ने पत्नी द्वारा लगाए गए मारपीट, हंगामा, आर्थिक शोषण जैसे आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, आज तक मैंने गुंजन पर एक हाथ नहीं उठाया है। मैंने शुरू से उसका सपोर्ट किया है।

खान सर की कोचिंग के लिए दिलाई स्कूटी

अमन ने आगे कहा कि साल 2013 में हमारी शादी हुई। इस दौरान गुंजन सिर्फ 12वीं पास थी। शादी के बाद उसने पढ़ने की इच्छा जताई। मैंने भी कभी मना नहीं किया। 2016 में उसने ग्रेजुएशन पास किया। इसके बाद B.ed में एडमिशन लिया।

इस दौरान करीब 2 लाख रुपए मैंने खर्च किए। इसी वक्त 2018 में मेरे माता-पिता की मौत हो गई। इसके बाद हमलोग मेन हाजीपुर शिफ्ट हो गए। वहां पर गुंजन ने BPSC की तैयारी का फैसला लिया। इसके लिए मैंने उसे स्कूटी खरीद कर दी।

खान सर की कोचिंग में एडमिशन करवाया। इस वक्त भी मेरे लाखों रुपए खर्च हुए। हर दिन वो पटना से हाजीपुर स्कूटी से अप-डाउन करती थी।

इसकी वजह से मैं आज तब अपना घर नहीं बना पाया। जितना पैसा कमाते थे वो उसकी पढ़ाई में ही निकाल दिए। अभी भी मेरे घर पर पेंट नहीं चढ़ा है। दीवारे वैसे ही सीमेंट से ही भरी है। प्लास्टर तक नहीं चढ़ा है।

गुंजन के परिवार वालों ने मुझपर आरोप लगाया है कि मैंने किसी और लड़की के घर पर टाइल्स लगवाए, आलीशान घर बनाया…अगर ऐसा होता तो मेरे घर में भी प्लास्टर हुआ रहता।

बच्चे की कस्टडी पर भी बोले

बच्चे की कस्टडी को लेकर पति ने कहा,अगर बच्चे की इच्छा मां के साथ रहने की होगी तो मैं इस डिसिजन का सम्मान करूंगा। एक समय था जब मुझे बच्चे से वो बात तक नहीं करने देती थी। इसका ऑडियो रिकॉर्ड आज भी मेरे पास मौजूद है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि वे फिलहाल ऐसे ऑडियो सार्वजनिक नहीं करेंगे और सीधे तौर पर अदालत में ही प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button