मध्य प्रदेश

भोपाल में भी गिरा तापमान,इंदौर-देवास, महू में धूल भरी आंधी चली;उज्जैन-टीकमगढ़, गुना-शिवपुरी और सीहोर में बारिश

प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते मध्य प्रदेश के उज्जैन, सीहोर, टीकमगढ़, बैतूल समेत कई जिलों में सोमवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। वहीं, इंदौर-देवास और महू में धूल भरी आंधी चली।

टीकमगढ़ में सुबह करीब साढ़े 10 बजे तेज हवा चली, फिर बारिश शुरू हो गई। गुना में साढ़े 11 बजे से 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। सीहोर में दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक पानी बरसा। यहां चाणक्यपुरी कॉलोनी में बिजली की डीपी से करंट लगने के चलते दो बकरियों की मौत हो गई। अमलाहा सोंडा में ओले गिरे।

बैतूल में दोपहर करीब 2 बजे के बाद शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शाजापुर के अकोदिया में दोपहर 2:20 बजे से करीब 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। सतना में 20 मिनट तक तेज पानी गिरा। राजगढ़ के खिलचीपुर, माचलपुर और छापीहेड़ा में करीब एक घंटे तक मध्यम बारिश हुई जबकि जीरापुर में आधे घंटे तक पानी बरसा।

आगर मालवा में दोपहर करीब 2 बजे धूल भरी आंधी चली, फिर पानी गिरने लगा। शिवपुरी में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

शिवपुरी, टीकमगढ़ और गुना में सोमवार को बारिश हुई। - Dainik Bhaskar

कई शहरों में रात का तापमान गिरा

इससे पहले रविवार-सोमवार की दरमियानी रात खंडवा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि पचमढ़ी में पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

भोपाल में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, इंदौर में 26.4 डिग्री, ग्वालियर और जबलपुर में 24.7 डिग्री जबकि उज्जैन में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह में 21.8 डिग्री, रीवा में 22 डिग्री, खरगोन और छिंदवाड़ा में 23.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के असर से AC में होने वाले ब्लास्ट से जुड़ी ये खबर पढ़ लीजिए…

AC में ब्लास्ट क्यों होता है, हो सकते हैं ये कारण; एसी के साथ न करें ये 9 गलतियां, जानें यूज के 13 सेफ्टी टिप्स

हाल ही में दिल्ली के हौज खास इलाके में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार के घर में AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC में आग लगने से 9 लोगों की जान गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एसी में आग क्यों लगती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button