bihar

टेंडर घोटाला मामले में बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड:ठेकेदार रिशु श्री के पैसों से विदेश टूर का आरोप, छत पर 9 लाख रुपए में बगीचा बनवाया

टेंडर घोटाला मामले में बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। IAS योगेश कुमार सागर और IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।

इससे ठेकेदार रिशु श्री के यहां रेड के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। टेंडर मैनेज करने के लिए रिशु श्री अलग-अलग विभागों में सचिव से लेकर नगर आयुक्त तक की पोस्टिंग मैनेज कराता था।

ED जांच की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिशु श्री राज्य के IAS अधिकारियों को अपनी उंगलियों पर नचाता था।

जांच में सामने आया है कि रिशु श्री ने योगेश कुमार सागर और उनके 8 रिश्तेदारों को यूरोप की यात्रा कराई। 22 जून 2024 से 30 जून 2024 तक हुई इस यात्रा में योगेश और उनके परिवार के 8 लोग ऑस्ट्रिया के वियाना, साल्जबर्ग और वॉल्फगैंग शहर घूमे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button