मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है;जानवरों को लू से बचाने कूलर-ग्रीन नेट लगाए:मोबाइल पर 6 जिलों में हीटवेव का इमरजेंसी अलर्ट; खजुराहो में टेम्परेचर रिकॉर्ड 47.4 डिग्री पार

मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। नौतपा शुरू होने से पहले ही कई शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। खजुराहो 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है। तेज धूप और तपन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
राजधानी भोपाल में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। यहां तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि इंसानों के साथ अब जानवर भी गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को राहत देने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शेर, बाघ और तेंदुओं के हाउस में कूलर, पर्दे और ग्रीन नेट लगाए गए हैं, जबकि बाड़ों में लगातार पानी भरा जा रहा है।
वहीं भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सतना, रीवा, मैहर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिलों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों के मोबाइल फोन पर चेतावनी संदेश भेजकर धूप से बचने, जरूरी सावधानी बरतने और बिना जरूरत बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
देखिए आज की तस्वीरें…






