उत्तर प्रदेश

यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है;33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, पारा 46.4°C:मौसम विभाग की चेतावनी- दोपहर में घर से न निकलें; योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें

यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। सोमवार को सभी जिलों में लोगों का तेज धूप की वजह से हाल बेहाल है। लू जैसी हवाएं चल रही हैं। सड़कों पर लोग छाते और गमछे से खुद को धूप से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज 33 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

IMD का कहना है कि लोग अलर्ट रहें। दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखें। अधिक से अधिक पानी पीएं और हल्के सूती कपड़े पहनें। सीएम योगी ने भी सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने को कहा।

सीएम ने अफसरों को फील्ड में उतरने और संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखने, राहत-बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 46.4°C रिकॉर्ड किया गया। देश के 24 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 4 जिले शामिल रहे। इसमें बांदा के अलावा झांसी (44.6°C), प्रयागराज (44.5°C) और हमीरपुर (44.2°C) शामिल हैं। कानपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। प्रयागराज में अस्तबल में कूलर लगाए गए। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथी को बार-बार नहलाया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

प्रयागराज में स्टूडेंट्स भीषण गर्मी से बचने के लिए छाते और गमछे का सहारा लेते दिखे। - Dainik Bhaskar

QuoteImage

प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 19 से 23 मई के बीच भीषण गर्मी पड़ेगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ेगा। लू चलेगी। तापमान में 3 से 4°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button