खेल

IPL- राजस्थान तीन मैच हारने के बाद जीती:लखनऊ को 7 विकेट से हराया, सूर्यवंशी ने 93 रन बनाए, जुरेल का अर्धशतक

IPL में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ राजस्थान के 13 मैचों में 14 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। वहीं, लखनऊ पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रन की पारी खेली

राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार शुरुआत दिलाते हुए 23 गेंदों में 43 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की तेज साझेदारी हुई। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 53 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। डोनोवन फरेरा ने भी अंत में 10 गेंदों में 16 रन की उपयोगी पारी खेली।

लखनऊ की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई। आकाश सिंह सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवर में 54 रन दिए। मोहसिन खान और आकाश सिंह को एक-एक विकेट मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button