bihar

ऑर्केस्ट्रा से रेस्क्यू लड़कियों की आपबीती;’मैं 14 साल की हूं,50 के कस्टमर के पास भेजते’:कहते- विदेशी हो, इसलिए डिमांड ज्यादा है

केस-1 ‘मैं काफी गरीब परिवार से हूं। भोजपुरी फिल्मों में काम का लालच देकर एजेंट ने ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया। 14 साल की उम्र में छोटे-छोटे पकड़े पहनाकर लोगों की गोद में बैठा दिया जाता था।

15 साल की उम्र में 50 साल के लोगों के बेड पर भेज दिया गया। हर दिन मुझे नए-नए लोगों के घर भेजा जाता था। कभी बड़ा नेता बोलकर तो कभी अधिकारी बताकर उनके बिस्तर पर भेजा गया। ऑर्केस्ट्रा वाली दीदी बोलती थी, तुम नेपाली हो इसलिए तुम्हारी डिमांड ज्यादा है…।’

केस-2 ‘ऑर्केस्ट्रा वाला बोलता था, तुम्हारा चेहरा पहाड़ी जैसा दिखता है। इसलिए तुमको गेस्ट भी बढ़िया पैसे देते हैं। नेपाल की लड़कियों की डिमांड है।

तुम गेस्ट को अच्छे से खुश करना सीख जाओगी तो तुम्हारे हर ट्रिप के पैसे भी डबल हो जाएंगे। गेस्ट ट्रेंड लड़कियों की डिमांड करते हैं, तुमको अभी पूरी तरह से ट्रेंड करना होगा..।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button