उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी शामिल हुए;बंगाल सीएम को योगी ने भगवा गमछा ओढ़ाया; मंत्री निषाद से मोदी ने हाल-चाल पूछा

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु ने योगी को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। योगी ने उन्हें भगवा गमछा ओढ़ाया।

इससे पहले, योगी के मंच पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। योगी ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। 75 साल के एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी मंच पर योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मंच पर पीएम मोदी ने भी सभी मुख्यमंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया तो मोदी उनके पास गए और हालचाल पूछा।

कोलकाता में शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में यूपी के करीब 15 से ज्यादा नेता शामिल हुए। दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शुक्रवार रात पहुंच गए थे।

मंच पर योगी बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आगे बैठे। दोनों डिप्टी सीएम केशव-ब्रजेश और मंत्री निषाद भी एकसाथ बैठे हुए नजर आए।

इनके अलावा, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर, अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं।

शपथ ग्रहण की 5 तस्वीरें-

मंच पर योगी बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आगे वाली पंक्ति में बैठे नजर आए।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मंच पर दूसरी लाइन में एक साथ बैठे दिखे।
बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी ने योगी को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। योगी ने उन्हें भगवा गमछा ओढ़ाया।

केशव बोले- तृणमूल का कार्यकाल काली रात की तरह था

  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल ने सांस्कृतिक राजधानी को पीछे धकेला था। बंगाल के लोगों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम किया। TMC को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हम कह सकते हैं कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने पर मुहर लगाने का काम लोगों ने किया है।
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- TMC का जो कार्यकाल रहा है, वो काली रात की तरह था। लोगों ने घुटन महसूस की। पश्चिम बंगाल पीछे चला गया, जिसे देश में सबसे आगे होना चाहिए था। फिर भी पश्चिम बंगाल के लोग भयभीत नहीं हुए। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा किया और कमल का बटन दबाया। सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सभी वादे पूरे करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button