राजस्थान
राजस्थान में 2 दिन बाद हीटेवव की चेतावनी, 47 डिग्री के पार जाएगा पारा;अलवर समेत 5 जिलों में बारिश, ओले भी गिरे

राजस्थान में अलवर, टोंक और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। दौसा और सवाई माधोपुर में भी बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी फिर से बढ़ सकती है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हुआ।
पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने राज्य में 9 मई से हीटवेव (लू) का एक नया दौर शुरू होने और तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इस बीच 2 जिलों (भरतपुर और धौलपुर) में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।







