खेल

IPL-दिल्ली ने 143 रन का टारगेट दिया:कोलकाता ने पहले ओवर में 6 रन बनाए, एलन ने स्टार्क की बॉल पर चौका मारा

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 143 रन का टारगेट सेट किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 6 रन बना लिया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर हैं।

पाथुम निसांका ने फिफ्टी लगाई

ओपनर पाथुम निसांका ने 29 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। जबकि आशुतोष शर्मा ने 39 रन का योगदान दिया। केएल राहुल ने 23 रन बनाए। कोलकाता की ओर से अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन को एक-एक विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button