खेल

IPL में मुंबई Vs लखनऊ मैच:इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पंड्या की जगह सूर्या कप्तानी कर रहे

IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जा रहा है। वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं।

दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हैं। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं।

मुंबई के खिलाफ लखनऊ आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है। वानखेड़े में तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। इसमें दो बार लखनऊ और एक बार मुंबई को को जीत मिली।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।

लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button