मनोरंजन

विजय का लेडी लक, जिसके बर्थडे पर चुनाव जीते:तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं तृषा, एक्टर का हो चुका तलाक

एक्टर थलापति विजय ने तमिल राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। यानी विजय का CM बनना लगभग तय है।

TVK की जीत में विजय के ‘लेडी लक’ को अहम माना जा रहा है। आज उसी ‘लेडी लक’ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन है, जिनका नाम विजय से जुड़ता रहा है। तृषा तमिलनाडु चुनाव का रिजल्ट आने से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं।

51 साल के विजय आज तमिल फिल्मों के सबसे बड़े स्टार हैं तो तृषा कृष्णन क्वीन ऑफ साउथ इंडिया कही जाती हैं। दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है। यह वही वक्त था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थीं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता सोर्नालिंगम ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। विजय और संगीता ने 1999 में शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं।

विजय ने हाल ही में तलाक अनाउंस करने के बाद तृषा के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी। कई लोगों का मानना था कि तलाक के बाद दोनों ने रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। इसी बीच विजय के बॉडीगार्ड ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, अब अफवाह क्लियर करने का समय आ चुका है।

आज जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा है, आज ही तृषा अपना जन्मदिन मना रही हैं। तृषा सुबह सबसे पहले तिरुमला मंदिर गईं और दोपहर होते-होते विजय के घर पहुंच गईं।
तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं तृषा।
मंदिर के बाद विजय के घर पहुंचीं तृषा।

साउथ मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों शादी की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि दैनिक भास्कर इस दावे की पुष्टि नहीं करता।

43 साल की तृषा आज साउथ की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। इस खास मौके पर जानिए, उनके क्वीन ऑफ साउथ बनने और थलापति से नाम जुड़ने की पूरी कहानी-

फाल्गुनी पाठक के एलबम से तृषा की पहचान बनी

4 मई 1983 में तृषा कृष्णन का जन्म तमिलनाडु के मद्रास के पलक्कड़ अय्यर परिवार में हुआ। स्कूलिंग के बाद उन्होंने चेन्नई से कॉलेज की पढ़ाई की।

कॉलेज के दिनों में तृषा ने मॉडलिंग करना शुरू की। उन्होंने मिस सालेम ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फिर मिस चेन्नई का खिताब जीता।

मिस चेन्नई जीतीं तृषा कृष्णन की तस्वीर।

उन्होंने 2001 में फेमिना मिस इंडिया में भी पार्टिसिपेट किया, जिसमें फाइनलिस्ट रहते हुए उन्होंने ब्यूटीफुल स्माइल का टैग हासिल किया।

तृषा ने तमिल फिल्म जोड़ी (1999) में साइड कैरेक्टर निभाकर एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साल 2000 में तृषा फाल्गुनी पाठक के हिट म्यूजिकल एल्बम के गाने मेरी चूनर उड़-उड़ जाए में आएशा टाकिया के साथ नजर आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button