मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में दो और बच्चों के शव बरामद किए गए;अब तक 11 की मौत; सेना-NDRF कर रही 2 और लापता लोगों की सर्चिंग

मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार शाम को दो और बच्चों के शव बरामद किए गए। इनमें से एक की पहचान श्रीतमिल पिता कामराज (5) के रूप में हुई। वहीं दूसरे बच्चे की पहचान विराज पिता कृष्ण सोनी (6) के रूप में हुई।

विराज सोनी का शव शनिवार शाम 6 बजे घटनास्थल के पास मिला है। शव को सफेद कपड़े में लपेटकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। इसके साथ ही हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

कामराज (45) और उनका भतीजा मयूरम अब भी लापता है। सेना के साथ NDRF और SDRF की टीमें बोट के जरिए सर्चिंग कर रही हैं।

सेना-एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को बच्चे का शव बरामद किया।

रेस्क्यू टीम ने विराज सोनी का शव बरामद किया।

तेज हवा में पलटा था क्रूज गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button