राजस्थान

पाली शहर स्थित जूडियो शोरूम में सेल्समैन और दो ग्राहकों के बीच झगड़ा खरीद को लेकर झगड़ा हो गया;बिल बनने के बाद कुछ कपड़े खरीदने से मना किया, टोका तो पीटने लगे

पाली शहर स्थित जूडियो शोरूम में सेल्समैन और दो ग्राहकों के बीच झगड़ा खरीद को लेकर झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि सेल्समैन और दोनों कस्टर के बीच हाथापाई हो गई। पूरी घटना शेयम में लगे CCTV में कैद हो गई। सीसीटीवी में दो युवक जूडियो के सेल्समैन से पहले मारपीट करते दिख रहे हैं।

बिल बनने के बाद कपड़े नहीं लेने पर झगड़े

कोतवाली थाने के ASI चेनाराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूरजपोल स्थित जूडियो शोरूम में गौतम (22) और मनोज (21) कपड़े खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने कुछ कपड़े ट्राई किए और काउंटर पर बिल बनवा लिया। लेकिन बिल बनने के बाद एक-दो कपड़े पसंद नहीं आने पर उन्हें लेने से मना कर दिया। इस पर सेल्समैन तरूण ने कहा कि अब बिल बन चुका है, इसलिए सभी कपड़े खरीदने पड़ेंगे। इस बात पर दोनों की सेल्समैन से तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी।

पाली के सूरजपोल स्थित जूडियो शोरूम में सेल्समैन से विवाद के बाद सेल्समैन और युवक एक-दूजे का गिरेबान पकड़े हुए।

CCTV फुटेज में मारपीट करते आ रहे नजर

घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों युवक सेल्समैन से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बचाव में सेल्समैन भी अपना बचाव करता दिख रहा है। इस घटना में एक ग्राहक और सेल्समैन के कपड़े भी फट गए। सूचना पर शोरूम पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों युवकों को शांति भंग में हिरासत में ले लिया। दोनों का बांगड़ हॉस्पिटल से मेडिकल करवाया गया।

पाली के सूरजपोल स्थित जूडियो शोरूम में सेल्समैन से विवाद होने के बाद मारपीट करते हुए ग्राहक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button