राजस्थान

खिचड़ी खाते-खाते जवान गिरकर बेहोश हो गए, मौत:गिरकर बेहोश हुए, एक घंटे बाद गई जान; 6 महीने पहले हुआ था लकवा

बाड़मेर कोतवाली इलाके में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल डूंगराराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। खिचड़ी खाते-खाते ही वे गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन और पड़ोसी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और चलने-फिरने में भी दिक्कत थी।

शव मॉर्च्युरी में रखवाया

पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

6 महीने पहले हुआ था लकवा

पुलिस थाना कोतवाली के इंचार्ज मनोज कुमार के अनुसार, डूंगराराम (48) पुत्र आसाराम, निवासी खड़ीन (हाल बाड़मेर शहर) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। करीब 6 महीने पहले उन्हें लकवा हुआ था, जिसके बाद से उनकी हालत कमजोर थी और चलने-फिरने में दिक्कत रहती थी। उन्हें अक्सर बुखार आता था और शरीर में तेज कंपकंपी शुरू हो जाती थी। कई बार हालत ऐसी हो जाती थी कि पूरा शरीर कांपने लगता था और हाथ-पैर अकड़ जाते थे।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई।

खिचड़ी खाते समय अचानक तबीयत बिगड़ी

शास्त्री नगर निवासी पड़ोसी मग्गा राम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे खिचड़ी खाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें बुलाया और सभी मिलकर डूंगराराम को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उनकी ईसीजी जांच की गई, जिसमें पहले सब सामान्य आया, लेकिन दोबारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने रिपोर्ट में बताई अचानक तबीयत बिगड़ने की बात

परिजनों ने बताया कि डूंगराराम की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि डूंगराराम की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई है और मामले की जांच की जाए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है

1998 में कॉन्स्टेबल पद पर हुई थी भर्ती

पुलिस के अनुसार डूंगराराम की भर्ती साल 1998 में कॉन्स्टेबल पद पर हुई थी। वे वर्तमान में बाड़मेर पुलिस लाइन में तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button